गाजीपुर। जनपद के सेवराई तहसील अंतर्गत ग्राम खुदरा निवासी स्वर्गीय शंभू नाथ उपाध्याय की तेरहवीं का कार्यक्रम आज उनके पैतृक आवास पर श्रद्धा एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।तेरहवीं संस्कार के अवसर पर चौरासी गांव के ब्राह्मणों की विशेष उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शंभू नाथ उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत ब्राह्मण भोज एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने कहा कि चौरासी गांव के स्व-गोत्रीय गंगेश्वर उपाध्याय के वंशजों को ब्राह्मणों के दिशा-दशा को समुन्नत बनाने के लिए अनवरत प्रयत्न करते रहना चाहिए। ब्राह्मण समाज की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए। इस क्रम में बरमेश्वर उपाध्याय ने कहा कि स्व. शंभू नाथ उपाध्याय जी ने जिस तरह परिवार को एक सूत्र में बांधते हुए समाज में एकल परिवार के महत्व को व्यावहारिक धरातल पर दर्शाया है। इससे हमें सीखने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि हम एक रहेंगे तभी हमारे बच्चों में उत्कृष्ट संस्कार भी पनपेंगे। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में रामाधार उपाध्याय, विद्यासागर उपाध्याय, विद्या शंकर उपाध्याय, सत्यदेव प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, सिंटू उपाध्याय व शशिकांत उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश उपाध्याय ने किया।हृदय नारायण उपाध्याय व श्रीमन नारायण उपाध्याय ने कार्यक्रम में आए हुए आगंतुकों को अपना स्नेह एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के वातावरण में तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्भय नारायण उपाध्याय, नमो नारायण उपाध्याय, अभय नारायण उपाध्याय, आनंद नारायण उपाध्याय, शशि भूषण उपाध्याय, निखिल आनंद उपाध्याय, नमन आनंद उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, शौर्य उपाध्याय, भरत तिवारी, द्वारिका पांडे, बरमेश्वर उपाध्याय, नथुनी उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, विद्यासागर उपाध्याय, झुन्ना उपाध्याय,तेज नारायण उपाध्याय, प्रेम तिवारी, रिन्कू उपाध्याय, मिन्टु उपाध्याय व घनश्याम उपाध्याय उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..