Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वृद्धा आश्रम अब समाज कल्‍याण विभाग के पोर्टल पर होंगे रजिस्‍टर्ड, गाइडलाइन जारी

वृद्धा आश्रम अब समाज कल्‍याण विभाग के पोर्टल पर होंगे रजिस्‍टर्ड, गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया है कि निदेशक, समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ  द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में संचालित समस्त प्राइवेट वृद्धाश्रम (अनुदानित/गैर अनुदानित) को समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत/रजिस्टर्ड किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर उ०प्र० के समस्त जनपदों में संचालित अनुदानित/गैर अनुदानित वृद्धाश्रमों की सूचना उपलब्ध कराने की अपेक्षा की जाती है। उक्त के क्रम में जनपद में स्वैच्छिक संगठनों द्वारा संचालित प्राईवेट अनुदानित/गैर अनुदानित वृद्धाश्रम के संचालकों को सूचित किया गया है कि समाज कल्याण विभाग के वेबसाईट-  https://oldagehome.upsdc.gov.in@ पर वृद्धाश्रम को पंजीकृत / रजिस्टर्ड कर सूचना जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

वित्त आयोग की बैठक में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे अश्वनी राय  

गाजीपुर। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित होने वाले छठवें वित्त आयोग की …