Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जंगीपुर विधानसभा की बैठक संपन्‍न- बोले विधायक वीरेंद्र यादव- संगठन को और मजबूत बनाने की है जरुरत

जंगीपुर विधानसभा की बैठक संपन्‍न- बोले विधायक वीरेंद्र यादव- संगठन को और मजबूत बनाने की है जरुरत

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव और पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर, और जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर जी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमें अपने संगठन को मजबूत करने की जरूरत है मेरे कार्यकर्ता बहुत ही मजबूत और साहसी हैं वह बूथ पर मजबूती से हर वोटर को जागरूक करके PDA समाज को बहुमत दिलाने का काम करेंगे ,हमारा हक अधिकार PDA में ही है हमको सम्मान तभी मिलेगा जब हम अपने पीडीए को संजोकर  उनको आगे बढ़ाकर उनको सुरक्षित कर के सरकार बनाने का काम करेंगे। विधायक ने आगे कहा कि प्रदेश की बातें छोड़ दे बस हमारे गाजीपुर की हालत देख ले आज गाजीपुर की हालात बद् से बत्तर हो गई है गाजीपुर में लूट ,हत्याएं, चोरियां चरम पर है लॉयन ऑर्डर समाप्त हो चुका है। विधायक ने आगे कहा कि आय दिन बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है, विधायक ने पलहीपुर के राजभर बेटी के साथ जो हैवानियत हुई है इसकी घोर निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा की उस बेटी के दोषी को सजा मिलनी चाहिए यह सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं ,की दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए जिससे बेटी को न्याय मिल सके। विधायक ने आगे अंत में कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री जी ने हर विधानसभा को पांच-पांच करोड़ का काम देने का वादा किया था जो सत्ता पक्ष के विधायकों को तो मिला लेकिन विपक्ष के विधायकों को नहीं मिल पाया। विधायक ने कहां की भाजपा राज में करप्शन चरम पर है और सरकार केवल हिंदू मुस्लिम करने में लगी हुई है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि हे  समाजवादी सिपहियों आप उठो और हर घर- घर हर जन-जन तक PDA को पहुंचाने का काम करो जिससे आने वाला 2027  पीडीए सरकार के नाम से जाना जाए, और हर पीडीए के लोगों को हक अधिकार सम्मान मिल सके और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जब मुख्यमंत्री बने उन्हें लगे की पीडीए समाज आज जाग चुका है और हमें पीडीए समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है ,इनको हक़ हिस्सा अधिकार दिलाने की जरूरत है और उनकी शिक्षा दवाई पढ़ाई की व्यवस्था करने की जरूरत है। तभी हमारा समाज आगे बढ़ने का काम करेगा और अपना हक हिस्सा अधिकार पाने का काम करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहां की बस हम अपना एक-एक वोट बचाने में कामयाब हो जाए और हर समाज को जोड़कर पीडीए के सपने को साकार बना सके तभी हम और हमारा समाज आगे बढ़ पाएगा। राजभर ने आगे कहा कि ओमप्रकाश राजभर जो पंचायती राज मंत्री बनकर बैठे हुए हैं वह हमारे समाज को हमेशा ठगने का काम किए हैं अंत में राजभर ने अपने राजभर समाज को आगाह करते हुए कहा कि राजभर समाज भी पीडीए का हिस्सा है उसे जब भी आरक्षण मिलेगा तो वह पीडीए समाज में ही मिलेगा और पीडीए समाज ही हमारा हक  हिस्सा अधिकार दिला पाएगा, इसलिए हमें 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर पीडीए के नारा को आगे बढ़ाना होगा तभी हर समाज का भला हो पाएगा। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने आए हुए सभी नेता कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, जोनल  प्रभारी ,ब्लॉक अध्यक्ष ,वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनन्दन एवं आभार प्रकट किया। बैठक में मुख्य रूप से राकेश खरवार, राम प्रकाश यादव ,ओम प्रकाश यादव,  महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल,महिला विधानसभा अध्यक्ष सुनीता यादव, सचिन कुशवाहा ,उमाशंकर यादव, दारा यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामरति यादव, मारकंडेय यादव , धर्मेंद्र कुशवाहा,विजय राजभर पूर्व प्रधान राधे यादव, वीर बहादुर यादव ,पवन यादव ,रामविलास यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मासिक बैठक का संचालन मीडिया के प्रभारी सुनील यादव सोनू ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …