Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित गैंगों कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग सहित 49 गैंगों की सूची जारी किया है। जिसमे गैंग लीडर के नाम सहित 401 सदस्‍यों की सूची भी जारी की है। उन्‍होने बताया कि इन लोगों पर 39 अपराधिक मुकदमे दर्ज है और 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह गैंग एक साथ कई बाइकों पर सवार होकर लोगों को परेशान करते हैं, सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्‍ट, अवैध शस्‍त्रों के साथ फोटो डालते हैं, फेसबुक लाइव और इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से रील्‍स बनाकर अपराधिक घटनाओं को रिकार्ड कर पोस्‍ट करते हैं। प्रचलित विवादों में दखल देकर उद्दंडता करते हैं। पुलिस ने पांच दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रपात इनके खिलाफ चलाया है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि इन गैंगों के खिलाफ कोई भी सूचना होता व्‍हाट्सएप पुलिस सर्तक मित्र चैट बाट नम्‍बर 7839860411 पर संपर्क करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। पुलिस द्वारा जारी गैंग लीडर और सदस्‍यों के नाम निम्‍न हैं…

कोतवाली  डी0 – 63 / कटरा गैंग शंकर पाण्डेय पुत्र रवि शंकर पाण्डेय उर्फ रविशेखर पाण्डेय सा0 फुल्लनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर।
रणजीत सिंह राजभर पुत्र हरिनारायण सिंह सा0 आर0के0बी0के0 प्रीतम नगर थाना कोतवाली गाजीपुर।
अभिषेक कुमार सिंह उर्फ अभिषेक बिन्द पुत्र अनिल कुमार सिंह सा0 गौसाबाद थाना कोतवाली गाजीपुर।
सौरभ सिंह पुत्र गिरिश सिंह सा0 खिदिरपुर थाना करण्डा गाजीपुर।
प्रियांशु सिंह पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह सा0 खजुरिया थाना कोतवाली गाजीपुर।
बाबी सरकार उर्फ जतिन सिंह पुत्र तेजबहादुर सिंह सा0 सिकन्दरपुर थाना कोतवाली गाजीपुर।
आशुतोश उर्फ अंशु पुत्र अमरनाथ बिन्द सा0 फुल्लनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …