Breaking News
Home / अपराध / नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खानपुर थाने में लिखित शिकायत दी है।जानकारी के अनुसार, शालू राजभर (20 वर्ष) पत्नी सचिन राजभर, निवासी ग्राम नसीरपुर, मकरसन ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेनूपुर निवासी अखिलेश राजभर की पुत्री शालू का विवाह पिछले वर्ष 6 मई को गाजीपुर के नसीरपुर निवासी सचिन राजभर के साथ हुआ था। सचिन गांव में खेती-बाड़ी के साथ जेसीबी चलाने का कार्य करता है। घटना के समय शालू घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति पास में स्थित अपने मामा के घर सोने गया हुआ था क्योंकि मामा के घर पर कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए । मृतका के पिता ने खानपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । थानाध्यक्ष खानपुर राजीव पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृतका के पिता की शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …