Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम सूर्य घर बिजली योजना में बाधा डालने वाले बैंक प्रबंधकों के खिलाफ होगी कार्रवाई- डीएम

पीएम सूर्य घर बिजली योजना में बाधा डालने वाले बैंक प्रबंधकों के खिलाफ होगी कार्रवाई- डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी। बैठक में परियोजना अधिकारी द्वारा योजनान्तर्गत वित्तिय वर्ष 2026-27 के अन्त तक जनपद गाजीपुर के कुल 7009 घरों पर सोलर रूफटॉप की स्थापना लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान में जनपद में कुल 3479 सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य पूर्ण होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसके उपरान्त वर्तमान में बैंकों में कुल 1088 लम्बित लोन पत्रावलियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को बताया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित बैंक शाखाओं में लम्बित पत्रावलियों के सम्बन्ध में रोष व्यक्त करते हुए बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी प्रबन्धक एवं समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों को विशेष अभियान चलाकर एवं सम्बन्धित बैंक शाखाओं में सम्पर्क कर 01 माह से अधिक दिनों की लम्बित पत्रावलियों को 03 दिवस में तथा 01 माह के अन्दर की लम्बित लोन पत्रावलियों को 07 दिवस में आवश्यक कार्यवाही कर उनका डिस्बर्सल सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये तथा यह भी निर्देशित किया गया कि अनावश्यक किसी भी पत्रावलियों का रिजेक्शन बैंक शाखाओं द्वारा न किया जाये तथा लोन निर्गमन में बैंक शाखाओं द्वारा अनावश्यक विलम्ब अथवा हीला-हवाली करने वाले शाखा प्रबन्धकों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित बैंक मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिशासी अभियन्तागणों को विद्युत विभगा के अन्तर्गत इंस्पैक्शन कार्य को पोर्टल पर 03 दिवसों के अन्दर समाप्त करने तथा मीटर की स्थापना, कान्फीग्रेशन कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही विद्युत बिल संशोधन के कार्यों हेतु समस्त डिविजनों पर मेगा कैम्प आयोजित कर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त वेण्डरों को निर्देशित किया गया कि जनपद की प्रमुख सार्वजनिक जगहों यथा- तहसील भवन, नगर पालिका कार्यालय, शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं विद्युत वितरण खण्ड/उपखण्डों पर कैम्प के माध्यम से लोगों को योजनान्तर्गत सोलर रूफटॉप की स्थापना कराये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार भी किये जायें। बैठक में आलोक प्रसाद मुख्य विकास अधिकारी, सच्चिदानन्द तिवारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, राजदेव कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक (बैंक), समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड /मीटर परीक्षण खण्ड-गाजीपुर, पीयूष कुमार, जी०एम०आर० स्मार्ट मीटर के प्रतिनिधि, समस्त जिला समन्वयक राष्ट्रीयकृत बैंक, गाजीपुर, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …