Breaking News
Home / खेल / अंडर 19 (पुरुष) का इंटर-जोन क्रिकेट मैच में गाजीपुर मंडल का रहा दबदबा

अंडर 19 (पुरुष) का इंटर-जोन क्रिकेट मैच में गाजीपुर मंडल का रहा दबदबा

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हाल ही में प्रयागराज में सम्पन्न हुए अंडर 19 (पुरुष) के इंटर-जोन मैच गाजीपुर मंडल के खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाये रखा | गाजीपुर मंडल का पहला मुकाबला गत 02 जून 2026 को वाराणसी मंडल के साथ गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में हुआ | इस मैच में गाजीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस सोनी के 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 286 रन बनाया | 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी वाराणसी की टीम शिव जी के 56 रनों की बावजूद 259 रन पर सिमट गयी | गाजीपुर के तरफ से अमन ने 3 विकेट और शिवांश ने 2 विकेट लिया | इसी क्रम में गाजीपुर का दूसरा मुकाबला 03 जून 2026 को इलाहाबाद-ए मंडल के साथ गवर्नमेंट प्रेस के ग्राउंड पर हुआ | इस मैच में प्रयागराज-ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 156 रन बनाकर आल आउट हो गई | गाजीपुर के तरफ से आदित्य ने 3 और अभिषेक ने 3 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में गाजीपुर की टीम ने जवाब में 268 रन बनाया | गाजीपुर के तरफ से सुन्दरम दुबे ने 67 और हर्ष ने 46 रनों का योगदान दिया |  गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यूपी टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने गाजीपुर मंडल के सभी खिलाडियों को बधाई दी |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …