Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पौने तीन लाख रूपये के आभूषण व डेढ लाख नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर: पौने तीन लाख रूपये के आभूषण व डेढ लाख नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा  रहे अभियान के  तहत आज दिनांक – 01.06.2026. को थानाध्यक्ष नंन्दगंज मय हमराह द्वारा पिपरही मोड़ के पास से मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त 1.आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र राम निवासी ग्राम धरवाँ थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष के पास  से  पाँच-पाँच सौ रूपये की 110 नोट, 200 रूपये की एक नोट, 10 रूपये की एक नोट कुल 55,210 रूपये, बाएँ जेब से 02 अदद पीली धातु की लाकेट बरामद हुआ । जो थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 341/2025 धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित है । तथा  अभियुक्तगण 2. अमन कुमार बिन्द पुत्र मुसाफिर बिन्द निवासी ग्राम भगवानपुर कठही थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष के पास से एक अदद पीली धातु की एक जोडी कान के टप्स, एक जोडी सफेद धातु की पायल व बाएँ जेब से पाँच-पाँच सौ रूपये की 153 नोट, 200 रूपये की एक नोट, 50 रुपये की एक नोट, 10 रूपये की एक नोट कुल 76,760 रूपये बरामद हुआ है 3. गोलू बिन्द पुत्र कृष्णा बिन्द निवासी ग्राम किशोहरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष के पास से तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, 04 अदद सफेद धातु के सिक्के व बाएँ जेब से पाँच-पाँच सौ रूपये की 150 नोट, 100 रूपये की एक नोट, 50 रुपये की एक नोट कुल 75,150 रूपये बरामद हुआ है । जो थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 129/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित है । तीनो अभियुक्तगण के पास से कुल बरामद कैश 207120 रूपये व सोने, चांदी के कुल बरामद आभूषणो की अनुमानित कीमत लगभग 145000 रूपये है ।  तीनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही  की जा रही है ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …