Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: समाजसेवी दुर्गेश राय, जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन देकर बढ़ाया आत्मनिर्भरता का हौसला

गाजीपुर: समाजसेवी दुर्गेश राय, जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन देकर बढ़ाया आत्मनिर्भरता का हौसला

गाजीपुर। कहा जाता है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाने के लिए संवेदनशील और कर्मशील व्यक्तित्व की आवश्यकता होती है। जनपद के सुहवल निवासी समाजसेवी दुर्गेश राय ऐसे ही व्यक्तित्व के रूप में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वह लगातार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। दुर्गेश राय का सामाजिक सरोकार केवल सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर प्रयासरत हैं। कभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराना, कभी रक्तदान कर किसी की जान बचाना, तो कभी सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके उपचार की व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में सुहवल निवासी निरमा देवी, पत्नी स्वर्गीय रामजी कुशवाहा, जो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, को एक सिलाई मशीन प्रदान की। इस सहायता से न केवल निरमा देवी को रोजगार का साधन मिलेगा, बल्कि वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।सिलाई मशीन प्राप्त कर निरमा देवी ने दुर्गेश राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इससे उन्हें सम्मानजनक तरीके से आजीविका कमाने का अवसर मिलेगा।क्षेत्रीय लोगों ने भी दुर्गेश राय के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उनके सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को मदद मिल रही है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी प्रसारित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गेश राय लगातार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का कार्य कर रहे हैं और उनके ऐसे प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …