Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से भारत एक्‍सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय को किया सम्‍मानित

गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से भारत एक्‍सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय को किया सम्‍मानित

गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तत्‍वावधान में शनिवार को शहर के होटल द ग्रेंड पैलेस में पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रसिद्ध पत्रकार भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। समारोह में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्‍य अतिथि के रूप में मौजूद रहें जबकि समारोह में विशिष्‍ट अतिथि के रूप में सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा के जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय एवं सदर ब्‍लाक प्रमुख के प्रतिनिधि राजदेव ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल और ख्‍यातिलब्‍ध पत्रकार उपेंद्र राय ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एंव दीप प्रज्‍जवलन से किया। जिसके बाद गाजीपुर प्रेस क्‍लब के पदाधिका‍रियो ने मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल, देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय समेत सभी विशिष्‍ट अतिथियो को पुष्‍प गुच्‍छ प्रदान कर माल्‍यार्पण कर स्‍वागत एवं अभिनंदन किया। जिसके बाद प्रेस क्‍लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्‍था के तीन वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियो एवं आगामी कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल और प्रेस क्‍लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह व मनीष मिश्रा एवं अध्‍यक्ष शिवकुमार ने देश के नामचीन पत्रकार उपेंद्र राय को प्रेस क्‍लब की ओर से पत्रकार शिखर सम्‍मान और स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान कर सम्‍मानित किया।

इसी दौरान प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियो ने मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल समेत सभी विशिष्‍ट अतिथियो को स्‍मृति चिन्‍ह एवं अंगवस्‍त्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। समारोह के अगले चरण में देश के वरिष्‍ठ पत्रकार उपेंद्र राय और मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से जिले के दिवंगत पत्रकार सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्‍येंद्र शुक्‍ला के परिजनो को स्‍मृति चिन्‍ह अंगवस्‍त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस दौरान मुख्‍य अतिथि एवं विशिष्‍ट अतिथियो ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह को स्‍मृति चिन्‍ह एवं अंगवस्‍त्र देकर सम्‍मानित किया। समारोह के दौरान गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल एवं विशिष्‍ट अति‍थियो ने संस्‍था के सभी सदस्‍यो को टी-शर्ट प्रदान कर सम्‍मानित किया। समारोह को पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित उपेंद्र राय, मुख्‍य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विशिष्‍ट अतिथि सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, बसपा जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय, सदर ब्‍लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव ने संबोधित करते हुए गाजीपुर प्रेस क्‍लब के कार्यो एवं कार्यक्रमो की सराहना करते हुए संस्‍था की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान इन वक्‍ताओ ने कहा कि अपने अल्‍पकार्य के कार्यकाल में ही गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने जिले के पत्रकारो के हितो की रक्षा के लिए कई सार्थक कदम उठायें है और संस्‍था ने अपने कार्यक्रमो के जरिए पत्रकारो के हितो के संदर्भ में मिसाल कायम की है। समारोह को जिले के वरिष्‍ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्‍तव, अशोक मौर्या, सुभेंदु सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धमेंद्र मिश्रा, दरोगा पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रेस क्‍लब के महासचिव कृपा कृष्‍ण केके ने संचालन किया। समारोह के दौरान सभी आगंतुको के लिए जलपान एवं भोजन की व्‍यवस्‍था दी गयी थी, समारोह में प्रेस क्‍लब के उपाध्‍यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्‍यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारितणी सदस्‍य राजू उपाध्‍याय, करूणेंद्र कुमार राय, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी एवं सदस्‍य यशवंत राय, पवन मिश्रा, आदर्श सिंह, अरूण यादव, संदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, रजत कुमार, ओमप्रकाश, हसीन अंसारी, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, वेदप्रकाश वेदु, मोतीलाल, दयाशंकर राय, रमेश सोनी आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार ने सभी के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हुए संस्‍था के सदस्‍यो को शुभकामनाएं दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …