Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: शिक्षक भवन पर मनाया गया मान्‍यता दिवस

गाजीपुर: शिक्षक भवन पर मनाया गया मान्‍यता दिवस

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व मा.) शिक्षक संघ जनपद शाखा गाजीपुर को शासन स्तर से 28 मई 1986 को प्राप्त मान्यता के उपलक्ष्य में आज जनपद स्तर पर शिक्षक भवन पर प्रात: 10 बजे से “मान्यता दिवस” समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष  रुद्र नारायण सिंह रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। समस्त मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया तथा स्मृत चिन्ह व अंगवस्त्रम सप्रेम भेंट किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की एकता, शिक्षकों के अधिकारों एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि रुद्र नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का आधार है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि संघर्ष और समर्पण से ही शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान संभव है।वक्ताओं में मुख्य रूप से अवकाश प्राप्त शिक्षक  रामधनी सिंह यादव, चंद्रिका सिंह यादव, हेम नाथ राय, सूर्य कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव,जनपदीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, कृष्ण कुमार सिंह एवं ओम प्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह ने संबोधित किया।समारोह में जनपदीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी ब्लाकों के अध्यक्ष एवं मंत्रीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राधे श्याम सिंह यादव एवं संचालन अजय कुमार जिला महामंत्री गाजीपुर ने किया। अंत में मान्यता दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …