Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / काशी की तर्ज पर नारीपचदेवरा में गूंजी गंगा आरती,  उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

काशी की तर्ज पर नारीपचदेवरा में गूंजी गंगा आरती,  उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

गाजीपुर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के नारी पंचदेवरा गांव स्थित गंगा घाट पर आध्यात्मिक और भव्य दृश्य देखने को मिला, जिसने लोगों को काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती की याद दिला दी। मां गंगा के तट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दीपों की रोशनी, घंटों की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय माहौल में डूब गया।कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं गंगा आरती समिति के संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय ‘नन्हे’ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर काशी से आए पांच विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती संपन्न कराई गई। जैसे ही आरती शुरू हुई, पूरा घाट “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगे” के उद्घोष से गूंज उठा। आरती के दौरान दीपों की अलौकिक छटा और श्रद्धालुओं की आस्था ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।यह लगातार दूसरी बार आयोजित गंगा आरती थी, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और आयोजन की भव्यता ने इसे विशेष बना दिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल, पूर्व चेयरमॆन अरुण सिंह, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू, पूर्व प्रधान रामबचन यादव, उमाशंकर यादव, सपा युवा नेता विश्वास धरकार उर्फ गोलू, पिंटू कुमार उर्फ काली मां कलाकार, जेपी यादव,ग्राम प्रधान शिवप्रसाद

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …