Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर मेडिकल कालेज के घटना स्‍थल का एमएलसी चंचल सिंह ने किया निरक्षण, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

गाजीपुर मेडिकल कालेज के घटना स्‍थल का एमएलसी चंचल सिंह ने किया निरक्षण, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

गाजीपुर। गाजीपुर मेडिकल कालेज में शनिवार को हुई घटना को लेकर रविवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने घटना स्‍थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होने सीसी कैमरा, घटना स्‍थल और अन्‍य चीजो को बा‍रीकि से देखा। निरीक्षण के उपरांत उन्‍होने मीडिया को बताया कि घटना में शामिल दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, धाराएं और गंभीर लगेगी जिससे कि दोषियो को सबक मिल सकें। उन्‍होने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गाजीपुरवासियो के लिए बड़ी सौगात दी है, आज हजारो मरीज यहां प्रतिदिन इलाज कराते है इसके लिए महाराज जी ने करीब ढाई-तीन सौ करोड़ रूपये दिया है। उन्‍होने कहा कि यह घटना किसके चलते और क्‍यों हुई है यह पूरे मामले की जांच करायी जायेगी। उन्‍होने कहा कि पूरे कैम्‍पस में जहां-जहां सीसी कैमरे नही है वहां सीसी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम स्‍थापित किया जाये और 24 घंटे कंट्रोल रूप में ऑपरेटर की तैनाती की जाये जिससे छोटी-छोटी घटनाओ का भी पता चल सकें। किसी भी मरीज को काई दिक्‍कत हो तो मेरे कार्यालय में सम्‍पर्क कर सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …