Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: नाली विवाद सुलझाने गयी राजस्‍व व पुलिसकर्मियो पर दबंगो ने किया पथराव, कई घायल, 11 गिरफ्तार

गाजीपुर: नाली विवाद सुलझाने गयी राजस्‍व व पुलिसकर्मियो पर दबंगो ने किया पथराव, कई घायल, 11 गिरफ्तार

गाजीपुर। जखनिया में शनिवार को नाली विवाद सुलझाने पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इस घटना में दो पत्रकार और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, मोलनापुर उर्फ तालगांव में कुशवाहा और राजभर समाज के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रमाकांत कुशवाहा उर्फ झब्बू ने प्रशासन से लगभग 10 मीटर अवरुद्ध नाली की समस्या का समाधान कराने की शिकायत की थी।शनिवार दोपहर को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, एडीओ पंचायत अशोक कुमार के साथ भुड़कुड़ा, शादियाबाद और दुल्लहपुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। टीम ने जैसे ही विवादित स्थल पर दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की, एक पक्ष के कुछ लोग उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस तथा अधिकारियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस पथराव में मौके पर मौजूद दो पत्रकारों सहित कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि टीम शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास कर रही थी, तभी एक पक्ष के लोगों ने कानून हाथ में ले लिया और हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य दोषियों की तलाश जारी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …