Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नामिता शरण होंगी गाजीपुर की नई जिला पंचायत राज अधिकारी

नामिता शरण होंगी गाजीपुर की नई जिला पंचायत राज अधिकारी

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की तबादला नीति के तहत गाजीपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) रमेश चंद्र उपाध्याय का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह सोनभद्र की DPRO नमिता शरण को गाजीपुर का नया जिला पंचायत राज अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश के तहत की है, जिसमें तीन साल से अधिक समय तक एक जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार रमेश चंद्र उपाध्याय का कार्यकाल तीन वर्ष छह माह पूरा होने पर उनका तबादला किया गया। गुरुवार देर रात जारी आदेश में नवागत अधिकारी नमिता शरण को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन बनाए रखने के लिए नियमित रोटेशन जरूरी है। रमेश चंद्र उपाध्याय अपने कार्यकाल में पंचायत विकास, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत भवन निर्माण और 15वें वित्त आयोग के कार्यों को गति देने के लिए जाने गए। उन्होंने कहा कि शासन का आदेश सर्वोपरि है और गाजीपुर में कार्य करके उन्हें संतुष्टि मिली। नई DPRO नमिता शरण को तेज-तर्रार और पारदर्शी कार्यशैली वाली अधिकारी माना जाता है। सोनभद्र में उन्होंने मनरेगा और पंचायत कार्यों की डिजिटल मॉनिटरिंग पर विशेष काम किया। अब गाजीपुर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध भुगतान और पारदर्शिता पर उनका विशेष फोकस रहेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …