गाज़ीपुर। सनबीम स्कूल गाज़ीपुर द्वारा 19 एवं 20 मई 2026 को “संगम यूथ पार्लियामेंट” का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। गाज़ीपुर के इतिहास में पहली बार हुए इस अनूठे कार्यक्रम में जिले के 117 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुल पांच समितियों का गठन किया गया, जिनका निर्माण स्वयं छात्रों द्वारा किया गया था:
- इंपीरियल काउंसिल ऑफ हिंदुस्तान
- काउंसिल ऑफ कॉन्करर्स
- लोकसभा
- भारत निर्वाचन आयोग
- द पार्टिशन क्वेश्चन
संगम यंग पार्लियामेंट के संस्थापक राजेश जालान एवं सह-संस्थापक हुडा नाज़ के मार्गदर्शन में छात्रों ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई और समितियों का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धार्थ राय, अमरनाथ तिवारी तथा सनबीम स्कूल गाज़ीपुर के चेयरमैन ने विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह, प्रवीण सिंह एवं प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में सभी समितियों के प्रतिभागी छात्रों ने राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक मुद्दों पर उत्कृष्ट तर्क-वितर्क, नीति-निर्माण तथा नेतृत्व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस यूथ पार्लियामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संसदीय प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं निर्णय क्षमता का विकास करना था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर 9 से 12 तक के बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..