Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सामाजिक संस्थाओं ने गाजीपुर में विद्युत शवदाह गृह व इलेक्ट्रिक बसों की मांग,  एमएलसी चंचल सिंह सीएम योगी को लिखा पत्र  

सामाजिक संस्थाओं ने गाजीपुर में विद्युत शवदाह गृह व इलेक्ट्रिक बसों की मांग,  एमएलसी चंचल सिंह सीएम योगी को लिखा पत्र  

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में बढ़ती जनसंख्या, वायु प्रदूषण एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिव शिवा “स्नेह” संस्था के उपाध्यक्ष, उर्मिला सेवा ट्रस्ट के सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह “चंचल” जी को लिखित रूप में सौंपा गया। सामाजिक हित और पर्यावरण संरक्षण की गंभीरता को समझते हुए माननीय एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर गाजीपुर में आधुनिक विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने एवं इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया कि पारंपरिक लकड़ी आधारित शवदाह व्यवस्था से अत्यधिक धुआं एवं प्रदूषण फैलता है, जिससे पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत शवदाह गृह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। साथ ही जिला मुख्यालय एवं विभिन्न तहसीलों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग करते हुए कहा गया कि डीजल-पेट्रोल वाहनों की बढ़ती संख्या से वायु प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।इलेक्ट्रिक बस सेवा न केवल प्रदूषण कम करेगी बल्कि भविष्य की स्वच्छ एवं किफायती परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती देगी। 04 मई 2026 को भेजे गए इन पत्रों में मुख्य सचिव एवं नगर विकास विभाग से भी आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया है। यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब उत्तर प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा, स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर गाजीपुर जनपद में स्वच्छ ऊर्जा आधारित आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। सामाजिक संस्थाओं की ओर से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” जी के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं कि उन्होंने जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को गंभीरता से उठाया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …