Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के आरुष पाठक ने 12वीं में 93.8 % अंक प्राप्‍त कर स्‍कूल का नाम किया रोशन

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के आरुष पाठक ने 12वीं में 93.8 % अंक प्राप्‍त कर स्‍कूल का नाम किया रोशन

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज स्थित सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के कक्षा 12वीं का परिणाम सीबीएसई द्वारा जारी किया गया विद्यालय के शत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए |  आरुष पाठक 93.8 % अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, कार्तिकेय यादव 89.2 % अंक के साथ दूसरे एवं शिफा सिराज और ऋषभ सिंह ने 88.6 %अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे, और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया |  कुल 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यम कुमार मिश्रा एवं शैक्षणिक निर्देशिका रीतिमा यादव ने बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। विद्यालय के प्रबंधक गोरखनाथ यादव ने बच्चों के प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …