Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम मोदी का संदेश प्रेरणादायक, अब एक ही कार से चलेंगे पूर्व मंत्री विजय मिश्र

पीएम मोदी का संदेश प्रेरणादायक, अब एक ही कार से चलेंगे पूर्व मंत्री विजय मिश्र

गाजीपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने देशहित, विदेशी मुद्रा की बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल की घोषणा की है। पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने निर्णय लिया है कि वह दो या इससे अधिक गाड़ियों के स्थान पर आज से वे  केवल एक ही गाड़ी का उपयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि जहाँ संभव हो, एक साथ एक ही वाहन में यात्रा करें, ताकि ईंधन की बचत हो, प्रदूषण कम हो तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की छोटी-छोटी जिम्मेदारियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि समाज सामूहिक रूप से संसाधनों का संयमित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करे, तो देश को स्वच्छ, सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है। पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “छोटे कदम ही बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। यदि हम सब मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तो देशहित में बड़ा बदलाव संभव है।” उन्होंने कहा कि “एक गाड़ी – एक संकल्प” केवल ईंधन बचत का संदेश नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …