Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का 12वीं परीक्षा का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, आस्‍था गुप्‍ता ने 95.4% अंक हासिल कर स्‍कूल का नाम किया रोशन

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का 12वीं परीक्षा का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, आस्‍था गुप्‍ता ने 95.4% अंक हासिल कर स्‍कूल का नाम किया रोशन

गाजीपुर। “मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की जीत! सीबीएसई बारहवीं परीक्षा – 2026 के शानदार परिणाम यह साबित करते हुए शहर के बधंवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के सीबीएसई इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें आस्था गुप्ता पुत्री बजरंगी प्रसाद गुप्ता ने सर्वोत्तम 95.4%,  सृष्टि शर्मा पुत्री संजीव कुमार शर्मा ने 92.2% और तृप्ती गुप्ता पुत्री विजयकान्त कुमार ने 92% अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परिणाम आने के बाद माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राजेश कारकून ने छात्रों को बधाई देते हुए आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारीयों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। परिक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय के प्रांगण में हर्ष का माहौल रहा एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …