Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यदुपति नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे

यदुपति नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे

गाजीपुर। यदुपति नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कर्महरी देवथा, जमानिया, गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग profession के महत्व, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति समर्पण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत रारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर रणवीजय सिंह एवं विनय कुमार सिंह ने सभी नर्सिंग छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्स समाज की रीढ़ होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिकाओं सोनम कुशवाहा एवं दीपा विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को नर्सिंग के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में निखिल, अंशु, संदीप, विजयेंद्र, राम गुप्ता, प्रदीप, संध्या, निशु, निश्ता (Nishta) सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर नर्सेस डे मनाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। अंत में कॉलेज परिवार की ओर से सभी आगंतुकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …