Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सउदी अरब, जापान, जर्मनी, इजराइल में विभिन्‍न पदों के लिए है डिमांड, आवेदन शुरू

सउदी अरब, जापान, जर्मनी, इजराइल में विभिन्‍न पदों के लिए है डिमांड, आवेदन शुरू

गाजीपुर। विवेकानन्द सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी, गाजीपुर ने जनपद गाजीपुर के समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सऊदी अरब मे निर्माण श्रमिकों तथा जर्मनी, इजराइल एवं जापान देश में होम बेस्ट केयरगिवर, केयरगिवर तथा असिस्टेन्ट नर्स  के पदों पर एन0एस0डी0सी0 द्वारा आर0ए0 के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न कैटेगरी के कुशल अभ्यर्थियों/निर्माण श्रमिकों को विदेश भेजे जाने की कार्यवाही की जानी है। जिसमें फेब्रिक सुपरवाईजर,मैकेनिकल हेल्पर, सी0एस0 वेल्डर्स टी0आई0जी0 एण्ड ए0आर0सी0, स्ट्रेक्चरल फैब्रिकेटर, पाईप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन,  फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर, नर्स,  होम बेस्ट केयरगिवर, केयरगिवर, असिस्टेन्ट नर्स के पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए प्रमुख अर्हताओ में आयु सीमा-20-48 वर्ष, कम से कम 03 वर्ष की बैधता का पासपोर्ट, सम्बन्धित टेªड में कम से कम 03 वर्ष का कार्य का अनुभव इत्यादि। अन्य शर्तें एवं अर्हताएं सेवायोजन विभाग के पोर्टल  rojgaarsangam.up.gov.in  पर उल्लिखित है। प्री-स्क्रीनिंग की कार्यवाही विदेश में श्रमिकों को भेजने हेतु चयन की कार्यवाही की प्रथम चरण की प्रक्रिया है। इसके उपरान्त प्री-स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण श्रमिकों का कौशल टेस्ट (RPL  ) कराया जायेगा। RPL  प्रमाण-पत्र प्राप्त श्रमिकों के चयन हेतु विदेश की संस्थान आर0ए0 द्वारा प्रोफेशनल टेस्ट लिया जायेगा। इस टेस्ट में उत्तीर्ण श्रमिकों के पुलिस वेरीफिकेशन एवं मेडिकल की कार्यवाही की जायेगी। प्री-स्क्रीनिंग/आर0पी0एल की कार्यवाही किसी भी प्रकार से श्रमिकों के विदेश में भर्ती हेतु चयन होने की वैधता नहीं है, अपितु आर0ए0 द्वारा चयन की कार्यवाही का एक चरण है। आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा विदेश की संस्था आर0ए0 को चयन की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित टेªड के निर्माण श्रमिक उपलब्ध कराना है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को विदेश भेजे जाने का कार्य एन0एस0डी0सी0 व आर0ए0 द्वारा किया जाना है। उपरोक्त टेªड से सम्बन्धित जनपद के विभिन्न कैटेगरी के कुशल अभ्यर्थियों/निर्माण श्रमिकों हेतु रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा प्रारम्भ को गया हैं इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जनपद के सेवायोजन कार्यालय अथवा कॉल सेन्टर नंम्बर-155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …