Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मां भगवती धाम सेवा ट्रस्ट को मिला प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन, कंपनी व संस्थाएं दे सकती है सीएसआर सहयोग

मां भगवती धाम सेवा ट्रस्ट को मिला प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन, कंपनी व संस्थाएं दे सकती है सीएसआर सहयोग

गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम तुलापट्टी उर्फ ब्राह्मणपुरा के आनापुर गांव स्थित मां भगवती धाम सेवा ट्रस्ट को आयकर विभाग द्वारा 12A एवं 80G प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन प्रदान किया गया है। स्थानीय गांव निवासी संस्था के सचिव हरेंद्र यादव ने बताया कि समाज सेवा व जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने हेतु विबिन्न महत्वपूर्ण रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र प्राप्त किया गया है। आयकर अधिनियम के अंतर्गत संस्था को मान्यता प्राप्त हुई है। साथ ही संस्था का CSR-1 Registration भी सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। इसके माध्यम से अब विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं से CSR सहयोग प्राप्त कर जनहित एवं समाजसेवा के कार्य व्यापक स्तर पर किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त संस्था को ISO 9001:2015 Certification प्राप्त हुआ है। जो संस्था की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं बेहतर प्रबंधन व्यवस्था को दर्शाता है। संस्था का उद्यम (Udyam) Registration भी संपन्न हो चुका है। जिससे सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुविधा प्राप्त होगी। संस्था का ई-अनुदान पोर्टल पंजीकरण भी पूर्ण हो गया है। इससे सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी। संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय, वृद्ध, बीमार एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा एवं जनजागरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना है। संस्था के संस्थापक एवं ट्रस्टी  ने सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करेगी। संस्था के अध्यक्ष पवन दुबे व संरक्षक वेदप्रकाश तिवारी सहित आठ ट्रस्टी सदस्य है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …