Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस एवं महाराणा प्रताप जयंती का हुआ भव्य आयोजन

सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस एवं महाराणा प्रताप जयंती का हुआ भव्य आयोजन

गाजीपुर। सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिसर में प्रातःकालीन सभा के दौरान मातृ दिवस एवं महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शोभा विद्यालय की प्रेरणास्रोत एवं स्नेहमयी  व्यक्तित्व आदरणीय प्रबंधक महोदया डॉ. प्रीति सिंह , प्रधानाचार्य श्री चन्द्रसेन तिवारी तथा उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार ने सर्वप्रथम मां सरस्वती व महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मातृ प्रेम, त्याग एवं ममता पर आधारित सुंदर भाषण से हुआ। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि माँ का प्रेम संसार का सबसे अनमोल उपहार है और एक माँ ही अपने बच्चों के जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। इसके पश्चात जूनियर एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं द्वारा एक अत्यंत भावपूर्ण एवं हृदयस्पर्शी  नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने माँ और बच्चों के अटूट रिश्ते को सुंदर ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया तथा पूरे प्रांगण में तालियों की गूंज सुनाई दी। इसके बाद महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अवनीश राय द्वारा प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। उन्होंने महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान, देशभक्ति एवं संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने अपने आशीर्वचनों से सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “माँ का प्रेम जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और महाराणा प्रताप जैसे महान वीर हमें साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देते हैं। हमें सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए तथा अपने संस्कारों और संस्कृति से जुड़े रहकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।” इसके पश्चात प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा,” माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है, जिनके त्याग और स्नेह का मूल्य शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मां की महत्ता को दर्शाते हुए उन्होंने चार पंक्तियों को प्रस्तुत करते हुए कहा-

‘मां गीता है मां रामायण है

मां गंगा का निर्मल पानी है

मां के आंचल में सब सुख है

मां कृष्णा और राम की कहानी है’

वही उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं देशभक्ति की भावना का विकास करते हैं।” अंत में उप-प्रधानाचार्य आवेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “माँ अपने बच्चों के लिए सब कुछ होती है और उनके महत्व को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।” देशभक्ति, संस्कार एवं मातृ सम्मान की भावनाओं से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का संचालन  चंदनू तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय उपाध्याय, अमित रघुवंशी,अमित कुमार सिंह, प्रीतिमा कुशवाहा, महेश, शुभम, अभिमन्यु समेत सभी शिक्षक गण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …