Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अखिल भारतीय विश्‍वकर्मा शिल्‍पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्‍यक्ष रामअवतार शर्मा को पुत्र शोक

अखिल भारतीय विश्‍वकर्मा शिल्‍पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्‍यक्ष रामअवतार शर्मा को पुत्र शोक

गाजीपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी मुहम्मदाबाद ब्लाक के महुवी, नोनहरा नोनहरा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामअवतार शर्मा के कनिष्ठ पुत्र अविनाश कुमार शर्मा उम्र 34 वर्ष का गत बुधवार रात्रि 10-30 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। अविनाश कुमार शर्मा की अभी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी जिनका पत्नी के आलावा 5 माह का एक पुत्र है।निधन की खबर सुनते ही पुरे क्षेत्र सहित जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अविनाश कुमार शर्मा की अंत्येष्टि आज गौसपुर के पास सुल्तानपुर घाट पर हुई जहा विश्वकर्मा समाज के आलावा राजनैतिक दलों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किये। मुखाग्नि पिता रामअवतार शर्मा ने दिया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुदामा राम विश्वकर्मा, जनार्दन शर्मा, विजय विश्वकर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा (पत्रकार),अजय विश्वकर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा,अंगद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा प्रधान उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …