Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दस रुपये की झालमुड़ी, ममता को ले उड़ी- राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

दस रुपये की झालमुड़ी, ममता को ले उड़ी- राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

गाजीपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदर जीत के सूत्रधार रहे आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र के सिधौना पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दर्जनों की संख्या में पहुचे भाजपा समर्थक लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। खरदा, पनिहटी, दमदम, वारानगर, उत्तर दमदम, राजर हाट, विधान नगर सात विधानसभा के प्रभारी के तौर पर बंगाल में तीन महीने प्रचार कर दयाशंकर ने सातों विधानसभा सीट पर भाजपा को शानदार जीत दिलाया है। दयाशंकर मिश्र दयालु ने बंगाल के चुनावी चर्चा में आया झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। डॉ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि बंगाल की जनता ममता के क्रूरता से तड़प रही थी। जिसे भाजपा ने जनता को लोकतांत्रिक आजादी दिलायी है। देश की जनता मोदी के विकास और सुशासन पर भरोसा जता रही है। बंगाल की महिलाएं ममता सरकार में पीड़ित और दुखी थी। महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कारियों का बचाव करने वाली सरकार को महिलाओं व युवाओं ने उखाड़ फेंका है। आज पूरा बंगाली मानुष जश्न मना रहा है। बंगाल को जीतना राष्ट्रवाद और सनातन वादियों के लिए बहुत जरूरी था। अब केंद्र के सभी जन लाभकारी योजनाएं बंगाल में जल्द लागू की जाएंगी। बंगाल के मठ, मंदिरों और धार्मिक संगठनों में उत्साह और उमंग का माहौल है। इंडी गठबंधन के अन्य दल इस बम्पर जीत से बौखलाहट में है। बंगाल जीत के बाद उत्तरप्रदेश के विपक्षी दलों में हड़कंप मचा हुआ है। भाजयुमो कार्यकता विशाल सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र पर पुष्पवर्षा कर बंगाल जीत की बधाई दी। शिवाजी मिश्र, कृष्णानन्द सिंह, मनीष मिश्र, हिमांशु सिंह, उपेन्द्रनाथ मिश्रा, सुमित सिंह, सत्यम तिवारी, राम बरत सिंह, अनिमेष मिश्र, पंकज, विशाल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …