Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 8 मई को आयेंगे गाजीपुर, गांव-गांव जाकर गौ भक्‍तो से करेंगे संवाद

शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 8 मई को आयेंगे गाजीपुर, गांव-गांव जाकर गौ भक्‍तो से करेंगे संवाद

गाजीपुर। सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु, उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज जी अपनी ’81 दिवसीय गविष्टि (गौ-रक्षार्थ – धर्मयुद्ध) यात्रा’ के तहत गाजीपुर जनपद के प्रवास पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान महाराज जी किसी औपचारिक सभा के बजाय सीधे जनमानस और गौ-भक्तों से संवाद करेंगे और गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने हेतु अलख जगाएंगे।

भ्रमण का विस्तृत विवरण एवं स्थानीय व्यवस्था प्रमुख:

8 मई 2026 (गाजीपुर आगमन):

महाराज जी का आगमन गाजीपुर में होगा, जिसकी मुख्य व्यवस्था जिला प्रभारी हर्ष मिश्रा (8187901008) और सह-संयोजक मनोज सिंह (7310141415) देख रहे हैं।

जखनियां विधानसभा: हंसराजपुर चौराहा पर स्वागत (अनिल यादव – 9455602435)।

रात्रि विश्राम: शादियाबाद में महाराज जी का रात्रि विश्राम होगा (व्यवस्थापक: शैलेन्द्र यादव डब्बू – 9918527554)।

9 मई 2026 (जनपद भ्रमण):

सैदपुर विधानसभा: बौरावां में भव्य स्वागत (मनोज सिंह – 7310141415) और नगर क्षेत्र की व्यवस्था रमेश यादव डब्लू (8896242122) द्वारा संभाली जाएगी। महाराज जी बूढ़े महादेव मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे।

गाजीपुर सदर: यहाँ की व्यवस्था योगी आनंद जी महाराज और गोपाल शास्त्री (7400382678) देख रहे हैं।

जंगीपुर विधानसभा: जंगीपुर बाजार में गौ-भक्तों से संवाद (संतोष यादव – 8417000000)।

जहूराबाद विधानसभा: कासिमाबाद बाजार में प्रवास (प्रेम मिश्रा – 8787075632)।

मुहम्मदाबाद विधानसभा: महाराज जी महादेव मंदिर में रात्रि निवास करेंगे (व्यवस्थापक: मनोज बाबा – 9415885830)।

10 मई 2026 (अंतिम चरण):

जमानियां विधानसभा: मलसा बाजार स्थित शिवपूजन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम (संजय राय – 9973630204)। इसके पश्चात असीचंदपुर गुरुकुल में गौ-भक्तों से वार्ता (सीमा तिवारी जी – 7080718574) के साथ गाजीपुर जनपद का प्रवास संपन्न होगा।

गौ-भक्तों से सीधा संवाद:

जिला प्रभारी हर्ष मिश्रा ने बताया कि महाराज जी का यह भ्रमण पूर्णतः गौ-सेवा को समर्पित है। महाराज जी प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय गौ-भक्तों से भेंट करेंगे और उनके विचारों को सुनकर गौ-रक्षा के इस धर्मयुद्ध को नई दिशा देंगे। जिला सह संयोजक मनोज सिंह जी और

आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित रूट और समय के अनुसार उपस्थित रहकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

सादर,

हर्ष मिश्रा (जिला प्रभारी, गाजीपुर)

8187901008

महाराज जी की यात्रा के सफल संपादन हेतु बहुत-बहुत मंगलकामनाएं!

मौके पर ब्राह्मण मंच से मनोज पाण्डेय बाबा जी और समाज सेवी रामनाथ ठाकुर जी , एडवोकेट रणजीत सिंह जी डॉ अभिषेक कुमार पाण्डेय जी उपस्थित रहे।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 के अध्‍यक्ष श्रीप्रकाश भारती व सचिव बने उमेश कुमार यादव

गाजीपुर। भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 का द्विवार्षिक अधिवेशन कुशवाहा मैरेज हाल अरखपुर जंगीपुर, गाजीपुर …