Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: एनपीएस कर्मचारी कोषागार से सत्‍यापित कराकर बैंक में जमा करायें चालान

गाजीपुर: एनपीएस कर्मचारी कोषागार से सत्‍यापित कराकर बैंक में जमा करायें चालान

गाजीपुर! वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल गाजीपुर ने समस्त आहरण/वितरण अधिकारियों को अवगत कराया है कि कतिपय विभागों में प्रतिनियुक्ति के एन०पी०एस० कर्मचारियों की एन०पी०एस० कटौती की धनराशि चालान के द्वारा बैंक में जमा कर दिया जा रहा है, किन्तु कोषागार में सम्बन्धित कर्मचारियों का प्रान शिफ्टिंग नहीं कराया जाता है, जिसके कारण एन०पी०एस० की कटौती की धनराशि उनके प्रान खाते में स्थानान्तरित नहीं हो पाती है एवं कोषागार का लेखा भी महालेखाकार को भेजने में कठिनाई हो रही है। ऐसे एन०पी०एस० के कर्मचारी जो प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे है उनका चालान भर कर कोषागार से सत्यापित कराकर ही बैंक में जमा कराया जाय जिससे जनपद का लेखा ससमय प्रेषित किया जा सकें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …