Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: ससुराल पहुंची महिला के साथ मारपीट, घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

गाजीपुर: ससुराल पहुंची महिला के साथ मारपीट, घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयरामपुर हरिबल्लमपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ससुराल पहुंची एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता प्रिया विश्वकर्मा ने अपने ससुराल पक्ष के कई सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसकी सास, देवर, ननद समेत अन्य परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बाल पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, उसके पति अभिषेक कनौजिया ने भी कथित रूप से सड़क पर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की।प्रिया विश्वकर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया तो उसके मायके वालों के साथ भी मारपीट की जाएगी और उनका घर (मड़ई) फूंक दिया जाएगा।घटना से आहत पीड़िता ने बिरनो थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …