Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कोटवा लटूठूड़ीह मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भाजपा नेता अखिलेश सिंह की मौत

कोटवा लटूठूड़ीह मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भाजपा नेता अखिलेश सिंह की मौत

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के कोटवा-लट्ठूडीह मार्ग के किनारे खांई में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ग्राम जगदीशपुर खास निवासी अखिलेश सिंह(55) की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई ,वही ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा बसनिया गांव निवासी बॉबी देओल के हाथ में भी चोट आई। ग्राम पंचायत जगदीशपुर खास के पूर्व ग्राम प्रधान इंदू देवी के पति एवं भाजपा नेता अखिलेश सिंह की मौत रविवार को अपराह्न ट्रैक्टर ट्राली पलटने से गंभीर रूप से चोट लगने के कारण हो गई। वही उसे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा बसनिया निवासी बॉबी देओल के हाथ में भी चोट लग गई। सूचना  मिलने पर  मौके पर पहुंची पुलिस नेऔर शव को कब्जे में ले लिया।  बताया जाता है कि अखिलेश सिंह ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लादकर गांव के पूरब कोटवा- लट्ठूडीह मार्ग के पास अपनी दुकान पर ले जा रहे थे। जैसे ही वह जगदीशपुर संपर्क मार्ग से कोटवा लट्टूड़ी सड़क ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा कर बाय मुड़ना चाहे ट्रैक्टर ट्राली बायें मुड़ने की बजाय ट्रैक्टर ट्राली सीधे सड़क उसे पर खाई में जा गिरी इसकी चपेट में आने से अखिलेश सिंह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गंभीर रूप से चोटिल अखिलेश सिंह को उपचार के लिए अ ले जाते  समय भरौली के पास रास्ते में ही अखिलेश सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उनके दरवाजे पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटने लगी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। माता राज केसरी देवी, पत्नी इंदू देवी तथा पुत्र व पुत्रियों का  रोते-रोते बुरा हाल था। थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …