Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर-गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया श्रमिक दिवस

डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर-गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया श्रमिक दिवस

गाजीपुर। गांधीनगर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में श्रमिक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक हर्ष राय, प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर केजी कक्षा के नन्हे बच्चों ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए, जो सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक क्षण रहा।निदेशक हर्ष राय ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए ‘श्रम की गरिमा’ के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी के योगदान की सराहना की। इसके बाद केक काटकर इस विशेष दिन को मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया। अंत में सभी ने मिलकर इस दिन को यादगार बनाया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …