Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कटरिया कांड के पीडि़त को सपा ने सौंपा 5 लाख का चेक, बोले पूर्व मंत्री- मुकदमा खत्‍म करने के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन  

कटरिया कांड के पीडि़त को सपा ने सौंपा 5 लाख का चेक, बोले पूर्व मंत्री- मुकदमा खत्‍म करने के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन  

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के कटारिया गांव में युवती की मौत के मामले में सपा डेलिगेशन आज पीड़ित परिजनों से मिला। सपा से 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कटारिया गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सपा की ओर से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सपा की ओर से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने कटारिया गांव के ग्राम पंचायत भवन में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक जै किशुन साहू शामिल रहे। डेलिगेशन में सपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा राजभर और सपा नेत्री रीता विश्वकर्मा भी शामिल रही। कटारिया में पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद सपा डेलिगेशन ने मीडिया से बातचीत की।इस मौके पर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहाकि पीड़ित परिवार को राहत और न्याय दिलाना ही सपा का मुख्य मकसद रहा है।उन्होंने कहाकि कटारिया बवाल मामले में सपा नेताओं और कार्यकर्त्ताओं पर दर्ज मुकदमा खत्म करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहाकि डेलिगेशन मामले की पूरी रिपोर्ट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …