Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर-कटरिया कांड में अब सपा भी पीडि़त परिवार को पांच लाख रूपये देने का किया ऐलान, पुलिस ने किया पूरे जिले में चाक-चौबंध व्‍यवस्‍था

गाजीपुर-कटरिया कांड में अब सपा भी पीडि़त परिवार को पांच लाख रूपये देने का किया ऐलान, पुलिस ने किया पूरे जिले में चाक-चौबंध व्‍यवस्‍था

गाजीपुर। कटरिया कांड में सपा-भाजपा के बीच अब पीडि़त परिवार को मदद देने में भी जंग हो रही है। आज सोमवार को सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में घोषणा किया कि कटरिया कांड के पीडि़त परिवार को समाजवादी पार्टी पांच लाख रूपये का मुआवजा देगी। ज्ञातव्‍य है कि दो दिन पहले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर कटरिया गांव में जाकर पीडि़त परिवार से मिले और उसे सरकार के तरफ पांच लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इसके बाद सपा ने भी पलटवार करते हुए पीडि़त परिवार को पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया है। 28 अप्रैल को सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल के आदेश पर पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्‍वकर्मा के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल कटरिया जाकर पीडि़त परिवार से मिलेगा जबकि जिला प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 163 लगा दिया है जिसके चलते कटरिया कांड को लेकर किसी भी तरह के कार्यक्रम धरना प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी गयी है। कटरिया गांव की पुलिस ने चाक-चौबंध सुरक्षा व्‍यवस्‍था किया है कि किसी भी तरह का अशांति न हो।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …