Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हाउस टैक्स वृद्धि वापस, व्यापारियों में खुशी की लहर, बोले गुड्डू केशरी- सरकार के निर्णय का स्‍वागत  

हाउस टैक्स वृद्धि वापस, व्यापारियों में खुशी की लहर, बोले गुड्डू केशरी- सरकार के निर्णय का स्‍वागत  

गाजीपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के कान्हा हवेली में जिला अध्यक्ष प्रकाश केशरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्णय का जोरदार स्वागत किया गया। इस संबंध में जानकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश केशरी ने दी। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय को व्यापारियों के हित में बड़ा कदम बताते हुए इसे व्यापार मंडल की जीत करार दिया। जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के प्रयासों और दबाव के चलते सरकार ने यह सराहनीय फैसला लिया है। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष सुप्रोतीम बागची ने किया। इस अवसर पर जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, गोपाल जी चौरसिया, मधु विश्वकर्मा, विशाल चौरसिया, कमरूजमा अंसारी, नगर महामंत्री आकाशदीप, अभिषेक गुप्ता, सलीम अंसारी, नगर कोषाध्यक्ष अब्दुल फैजान, सोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, गोपाल जी वर्मा, निखिल गुप्ता, अभिलाष वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …