Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एलसीसी पब्लिक स्कूल, ढढ़नी में Earth Day पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एलसीसी पब्लिक स्कूल, ढढ़नी में Earth Day पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। एलसीसी पब्लिक स्कूल, ढढनी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल राय ने किया, जो पृथ्वी को बचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। प्रधानाचार्य ने छात्रों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए घोषणा की कि जो छात्र स्वयं या अपने माता-पिता के साथ एक पेड़ लगाएगा तथा पूरे वर्ष उसकी देखभाल करेगा, उसकी एक माह की फीस विद्यालय द्वारा माफ की जाएगी। साथ ही ऐसे छात्रों को “Earth Hero” प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण (Plantation) किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद (Debate) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” के नारों के साथ लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जय शंकर तिवारी, सुधीर यादव, सुनील कुमार, विवेक यादव, ज्योति शर्मा, सुनीता यादव सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …