Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जनपद न्‍यायालय गाजीपुर का जारी हुआ प्रात:कालीन नयायालय टाइमटेबल

जनपद न्‍यायालय गाजीपुर का जारी हुआ प्रात:कालीन नयायालय टाइमटेबल

गाजीपुर। माह मई व जून 2026 में जनपद न्यायाधीश गाजीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं ग्राम न्यायालयों में प्रातःकालीन न्यायालय के संचालन हेतु आदेश पारित किया गया है। उक्त दोनों माह में जनपद न्यायालय, गाजीपुर के समस्त न्यायालय, वाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर तथा ग्राम न्यायालय जखनियां एवं जमानियां, गाजीपुर में माह मई व जून 2026 में प्रातःकालीन कार्यालय का समय पूर्वान्ह 06:30 बजे से अपरान्ह 01:30 बजे तक तथा न्यायालय का समय पूर्वान्ह 07:00 से अपराह्न 01:00 बजे तक तथा लंच का समय सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक का रहेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …