Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

गाजीपुर: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

गाजीपुर। जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम अतरौली पुरवा मौजा में बृहस्पतिवार को सुबह विवाहिता नजमा खातून(26) का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतारकर चौकी पर रख दिया था। मामले में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटोरा गांव निवासी मुन्नी खातून ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नजमा खातून की शादी करीब सात वर्ष पूर्व कासिमाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी आमिर खान से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार आभूषण चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की गई। इस संबंध में पहले भी मामला थाने और महिला पुलिस डेस्क तक पहुंचा था, जहां सुलह की प्रक्रिया चल रही थी। मां के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे बेटी ने फोन कर देवर द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद रात करीब तीन बजे उसने अपने बेटे के साथ फोटो भेजी। सुबह सूचना मिली कि वह फंदे से लटक गई है। मृतका के एक पांच वर्षीय पुत्र और एक वर्ष की पुत्री है। उसका पति जमशेदपुर में वाहन चलाता है।
विवाहिता की मां ने ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …