Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नगर पालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्‍व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओ ने निकाला स्‍कूटी रैली

नगर पालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्‍व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओ ने निकाला स्‍कूटी रैली

गाजीपुर ‌। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्मान में जिले भर मे महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हुंकार भरी नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में आज गाजीपुर नगर पालिका क्षेत्र के लंका मैदान से भारी संख्या में महिलाओं ने बाइक स्कूटी रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। लंका मैदान से निकली स्कूटी बाइक सवार महिलाओं ने लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज होते मिश्र बाजार तिराहा के रास्ते महुआबाग से आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क में आभार धन्यवाद कर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के उत्थान व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को जब जब अवसर मिला उसे निष्ठा व ईमानदारी से महिलाओं ने उसका सम्मान करते हुए देश की संस्कृति को गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर किरन सिंह, प्रीति गुप्ता, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, मीनू मौर्या, सुमन बिन्द, अनीता देवी, प्रतिभा विश्वकर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।इसके अतिरिक्त नगर पालिका जमानियां व मुहम्मदाबाद से भी बाइक स्कूटी रैली का आयोजन महिलाओं ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …