Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: फॉर्मर रजिस्‍ट्री विशेष अभियान का डीएम ने किया स्‍थलीय निरीक्षण

गाजीपुर: फॉर्मर रजिस्‍ट्री विशेष अभियान का डीएम ने किया स्‍थलीय निरीक्षण

गाजीपुर! जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) के लिए विशेष अभियान चल रहा है, जिसका जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ग्राम पंचायत फतेउल्लाहपुर एवं ग्राम पंचायत सहेड़ी में जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर फार्मर रजिस्ट्री फतेउल्लाहपुर में पंचायत सचिव एवं लेखपाल से मृतक एवं भूमिहिन कृषकों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित को सभी पात्र छूटे किसानों की ई-केवाईसी व भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये ताकि पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके और कृषि योजनाओं (KCC बीमा) के लिए डेटाबेस तैयार रहे।उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम सचिवालयों/पंचायत भवनों का दौरा कर, त्रुटि रहित पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर  किसान आईडी बनानी होगी। यदि आधार और खतौनी में नाम भिन्न है, तो उसे ठीक कराएं, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य हो जाएगी। विशेष रूप से खतौनी का आधार से सत्यापन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि पात्र लाभार्थी ही सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, एवं नायब तहसीलदार, कृषक एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …