Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव डिग्री कॉलेज गांधिपुरम में धूमधाम के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गांधिपुरम में धूमधाम के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गांधिपुरम बोरसिया फदनपुर गाजीपुर के प्रांगण में आज भारत के संविधान निर्माता  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई । सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद कुमार सिंह जी ने डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की ।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सानंद सिंह जी ने कहा कि अंबेडकर जी एक विचार ही नहीं बल्कि एक क्रांति की शुरूआत करने वाले प्रणेता थे जहां से समाज में सभी वर्गों को सम्मान मिलना शुरू हुआ ।उनकी बुद्धि एवं ज्ञान के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में ऐसे व्यक्ति कभी-कभी ही पैदा होते हैं जो समाज को एक सही निर्देशन एवं दिशा देते हैं । उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रभक्त, समाजसेवी एवं लोगों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील थे । समाज में स्थान बनाने के लिए सर्वप्रथम व्यक्ति को समाज के प्रति समर्पित होना पड़ेगा जैसा कि डॉक्टर अंबेडकर के व्यक्तित्व में झलकता है उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर लोकतंत्र के प्रबल समर्थक थे एवं उनका विधि के शासन में दृढ़ विश्वास था । उनका कहना था कि जब तक सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र कायम नहीं होगा तब तक राजनीति का कोई मूल्य नहीं है । वह सामाजिक  न्याय व महिलाओं क  अधिकार के समर्थक थे तथा जीवनपर्यंत उनके उन्नति के लिए संघर्ष किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के विद्वान प्रवक्ता गण ने   डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़कर अपनी अपनी भावनाओं को समर्पित किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य नवनीत कुमार वर्मा , छात्र कल्याण अधिकारी डॉक्टर कृपाशंकर सिंह , जैस कुमार सिंह,  डॉ आलोक कुमार वर्मा,  आशीष श्रीवास्तव , अभिषेक  कुमार, रविंद्र सिंह यादव , अखिलेश वर्मा, शैलेश आनंद, डॉ मनीष पांडे आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …