Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल, गांधीनगर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व

गाजीपुर: डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल, गांधीनगर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व

गाजीपुर। बैसाखी के पावन अवसर पर डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल, गांधीनगर में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत एवं नृत्य के माध्यम से बच्चों ने इस पर्व की महत्ता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय के निदेशक हर्ष राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं नेहा राय, पूजा सिंह, अंजलि राय, विजय लक्ष्मी, ऋतु यादव, आरती सिंह एवं गरिमा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …