Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीद कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीद कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन, गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक कमांडेंट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अग्नि सुरक्षा संबंधी बुकलेट, पंपलेट तथा बैनर का विमोचन भी किया गया, जिसके माध्यम से प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया गया। अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण, जनजागरूकता अभियान और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण शामिल होंगे। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तथा औद्योगिक क्षेत्र के कर्मियों को आग से बचाव, आपदा प्रबंधन और सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अग्नि सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि हर वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है, जो 1944 में मुंबई के फोर्ट स्टिकिन जहाज पर हुई भीषण आग की दुर्घटना में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की याद में शुरू किया गया था। 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाला यह सप्ताह अग्नि सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में CISF द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …