Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्‍या पर भाजपाईयो ने किया 177 प्रतिमा स्‍थलो का साफ-सफाई

गाजीपुर: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्‍या पर भाजपाईयो ने किया 177 प्रतिमा स्‍थलो का साफ-सफाई

गाजीपुर। बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज सोमवार को जिले भर मे स्वच्छता अभियान के साथ जिले में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की स्थापित 177 प्रतिमाओ व प्रतिमा स्थलों व परिसर की साफ सफाई व स्वच्छता के साथ सायंकाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने  बाबा साहब के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने आज बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयन्ती की पूर्व संध्या पर रेवतीपुर पश्चिम टोला स्थित बाबा साहब के प्रतिमा व परिसर की साफ सफाई किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार की स्थापना के बाद बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थानों को विकसित कर तिर्थ स्थल बनाने का काम किया है।जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा व पूर्व जिला मंत्री सुरेश बिंद ने बबेडी स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध व संत रविदास जी के प्रतिमा की साफ सफाई कर दीप प्रज्वलित किया।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान गुड्डू राम व सुदामा राम उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …