Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: समयबद्ध एवं लक्ष्‍य के अनुरूप पूरा किया जाये वृक्षारोपण का कार्यक्रम- मुख्‍य विकास अधिकारी  

गाजीपुर: समयबद्ध एवं लक्ष्‍य के अनुरूप पूरा किया जाये वृक्षारोपण का कार्यक्रम- मुख्‍य विकास अधिकारी  

गाजीपुर! मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार गाज़ीपुर में आहूत की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम को समयबद्ध एवं लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रोपित पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग (डीसी मनरेगा) गाजीपुर को समस्त ग्राम पंचायतों में मियांवाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में 2026 में वृक्षारोपण हेतु आवंटित  लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चयन के संबंध में जिन विभागों द्वारा सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई  उन्हें तत्काल सूचना करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकीय वन प्रभाग अजित कुमार सिंह,  परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एव संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …