Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: साहित्‍य चेतना समाज के तत्‍वावधान में आशा भोंसले को दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर: साहित्‍य चेतना समाज के तत्‍वावधान में आशा भोंसले को दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की शोक सभा संस्था के सचिव हीरा राम गुप्ता के पीरनगर के पाण्डेय कालोनी स्थित आवास पर हुई।सभा में अपनी गायकी से भारतीय संगीत को नई ऊंचाई पर पहुँचाने वाली ख्यातिलब्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वक्ताओं ने कहा कि अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्वर साम्राज्ञी आशा भोंसले के निधन से भारतीय संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।उनका नाम भारतीय संगीत इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।उन्होंने आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रहकर बारह हजार से अधिक गाने गाये,जो एक अनोखा रिकार्ड है।उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था जिसने हर दौर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।उनकी संगीत साधना को दृष्टिगत कर सन् 2000 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवं सन् 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया।सभा में संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’,अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा,उपाध्यक्ष संजीव गुप्त,संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,सुदृष्टि बाबा पी.जी.कालेज रानीगंज-बलिया के प्राचार्य डाॅ.सन्तोष कुमार सिंह,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,शशिकांत राय,राजीव मिश्र आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …