Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में एनएमओ के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में एनएमओ के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

गाजीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को गाजीपुर की 10 विभिन्न सेवा बस्तियों में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) इकाई, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा सेवा भारती के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर NMO इकाई के अध्यक्ष प्रो. धनंजय सिंह ने बताया कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाजीपुर की 10 प्रमुख सेवा बस्तियों में एक साथ स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर का संचालन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. सत्येंद्र पाल, डॉ. चंद्रमौली मिश्रा, डॉ मनोज बिंद डॉक्टर भानु पांडे डॉ. अमित यादव एवं डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न तथा एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। जिन मरीजों में गंभीर रोग के लक्षण पाए गए, उन्हें अगले दिन मेडिकल कॉलेज में विस्तृत जांच एवं परामर्श हेतु आने की सलाह दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा, जो NMO इकाई के संरक्षक भी हैं, स्वयं विभिन्न शिविर स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए NMO इकाई, सेवा भारती तथा शिविर में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, रेजिडेंट्स और छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …