Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर में आयोजित हुआ पोषण पखवाड़ा

राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर में आयोजित हुआ पोषण पखवाड़ा

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के निर्देशन में दिनांक 10/04/2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “पोषण पखवाड़ा” के 8वें संस्करण के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय, विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं में संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कार्यक्रम अधिकारी नेहा कुमारी ,गृह विज्ञान विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि कुपोषण आज भी एक गंभीर समस्या है, जिसे दूर करने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संतुलित भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्व—प्रोटीन, विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा—उचित मात्रा में शामिल होने चाहिए।“पोषण पखवाड़ा” के इस संस्करण के दौरान विभिन्न गतिविधि आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं द्वारा फोल्डर का निर्माण किया गया।  स्वयंसेवकों को हरी सब्जियों, दालों, फल एवं दुग्ध उत्पादों के सेवन के महत्व के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोरियों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें एनीमिया से बचाव, स्वच्छता एवं संतुलित आहार की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को “सही पोषण – देश रोशन” का संदेश भी दिया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी ने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों  को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने  में  कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी तथा डॉ मनीष सोनकर का सहयोग सराहनीय रहा ।बड़ी संख्या में छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …