Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में बैंकिंग सुविधाओं को मिला नया आयाम, दो आधुनिक शाखाओं का भव्य उद्घाटन

गाजीपुर में बैंकिंग सुविधाओं को मिला नया आयाम, दो आधुनिक शाखाओं का भव्य उद्घाटन

गाजीपुर। जनपद में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने मंगलवार, 8 अप्रैल को अपनी दो प्रमुख शाखाओं—मुख्य शाखा, गाजीपुर एवं रौजा शाखा—के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसरों का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बैंक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राहकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य शाखा, गाजीपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। वहीं रौजा शाखा के आधुनिक परिसर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) द्वारा फीता काटकर संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत बैंकिंग व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का सुदृढ़ होना आर्थिक प्रगति को गति देता है और आमजन को वित्तीय रूप से सशक्त बनाता है।मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बैंक के योगदान को सराहनीय बताते हुए इस पहल को जनहित में बड़ा कदम बताया।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए परिसरों में ग्राहकों को आधुनिक, डिजिटल और अधिक सुगम बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में अन्य शाखाओं को भी इसी तरह उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना है। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अतुल शर्मा, विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, भवन स्वामी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …