Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: मृतक सिपाही को दी गयी नम आंखो से श्रद्धांजलि

गाजीपुर: मृतक सिपाही को दी गयी नम आंखो से श्रद्धांजलि

गाजीपुर। थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर में तैनात आरक्षी रमन सिंह पुत्र राम नारायण सिंह जो मूल रुप से गोरखपुर जनपद के निवासी थे । जो दिनांक 06/07 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि को थाना बिरनों क्षेत्रांतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका आज दिनांक 09.04.2026 को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में ईलाज के दौरान दु:खद मृत्यु हो गई । उक्त आरक्षी को आज दिनांक 09.04.2026 को शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर ,प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …