Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री गंगा आश्रम बयेपुर देवकली गाजीपुर में आयोजित हुआ मानवता अभ्‍युदय महायज्ञ  

श्री गंगा आश्रम बयेपुर देवकली गाजीपुर में आयोजित हुआ मानवता अभ्‍युदय महायज्ञ  

गाजीपुर। श्री गंगा आश्रम बयेपुर देवकली गाजीपुर पर सम्पन्न हुआ 48वां मानवता अभ्युदय महायज्ञ प्रतिष्ठित आध्यात्मिक पीठ गंगा रामदास बाबा आश्रम पूर्वांचल का ऐसा आश्रम है जो नर सेवा नारायण सेवा के लिए प्रसिद्ध है बाबा गंगारामदास से ने अथक परिश्रम कर आश्रम को ऐसी ऊंचाई दी कि आज वहां कई सौ  लोगों का भंडारा प्रतिदिन संचालित होता है आश्रम में दिनांक 28 मार्च से 7 अप्रैल तक संचालित 48वां मानवता अभ्युदय महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 25000 से ज्यादा भक्तों ने सहभाग किया। बाबा गंगाराम दास जी की पवित्र गद्दी के उत्तराधिकारी सर्वांकर अध्यक्ष संत भोला दास बाबा ने बताया कि बाबागंगा राम दास ने मानव सेवा का जो अभियान शुरू किया है उसे आश्रम का संत समाज एवं भक्त समाज नित्य प्रतिदिन आगे बढ़ा रहा है अब कोई भी सामाजिक तत्व या तथाकथित फर्जी महंत अब आश्रम परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते तथा आश्रम की शुद्धता को खराब नहीं कर सकते। श्री भोला बाबा ने यह भी बताया कि कुछ आपराधिक वृत्ति  के लोग आश्रम से जुड़कर बी व्यभिचार तथा धोखाधड़ी में शामिल थे तथा आश्रम के पैसे का गबन कर निजी संपत्ति बना लिए जो आश्रम के लिए अत्यंत दुखद है। लेकिन अब आश्रम कमेटी किसी भी कीमत पर ऐसे सामाजिक तत्वों को जो कई बार आश्रम में अवैध गतिविधि तथा मारपीट कर चुके हैं को यहां का संत समाज व भक्त समाज बर्दाश्त नहीं करेगा तथा पहले की भांति पुनः अध्यात्म की गंगा यहां से प्रभावित होती रहेगी। प्रशासन को भी धन्यवाद देते हुए भोला बाबा ने सबको आशीर्वाद दिया तथा सद्बुद्धि की कामना की यह भी कहा कि गांव गांव में पुनः जागृति अभियान चलाकर बाबा गंगाराम दास के विचारों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …